Friday, November 19, 2010

गूगल ने शुरू की ‘हॉटपॉट’ सेवा

अपने शहर के व्यावसायिक संस्थानों, रेस्त्रां, थिएटर आदि के बारे में आप गूगल पर जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। गूगल ने इसके लिए ‘हॉटपॉट’ सेवा शुरू की है। यह जानकारियां गूगल के ही यूजर आपस में शेयर करेंगे।गूगल का दावा है कि ‘हॉटपॉट’ पर मिलने वाली जानकारियां विश्वसनीय होंगी। यूजर्स की रेटिंग और उनकी पसंद-नापसंद के आधार पर लोग इन ‘हॉटपॉट’ में जाने के बारे में फैसला कर सकेंगे। गूगल ने स्मार्टफोन के लिए भी यह एप्लीकेशन जारी किया है। इसमें यूजर्स को एक नक्शा नजर आएगा,जिसके आधार पर वे जगह का चुनाव कर सकेंगे।
पहले फेसबुक ने भी यूजर्स को अपने पसंद के स्टोर, मॉल आदि के बारे में राय व्यक्त करने की सुविधा दी थी।

No comments:

Post a Comment